बिहार

सौंदर्यीकरण युक्त मंगल तालाब : रत्नेश कुशवाहा

20260128 190648

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा ने पटना सिटी के हृदय स्थली मंगल तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द आम जनों को कार्यों को पूर्ण कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

पर्यटन विभाग द्वारा 11.78 करोड़ नगर विकास की ओर से 9.9 करोड़ की संयुक्त राशि से मंगल तालाब परिसर का विकास कार्यों की योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। मंगल तालाब के चारों ओर पैदल चलने के लिए ट्रैक, फूड जोन कैफेटेरिया, चारों ओर प्रकाश सज्जा, तालाब परिसर में पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, लेजर शो, बैठने की व्यवस्था, सिटी स्कूल मैदान के चारों ओर दीवार की घेराबंदी, स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी ।
निरीक्षण में उनके साथ विभागीय अधिकारी,मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, गोविंद कनोडीया, पार्षद प्रतिनिधि मनोज गोप, रोशन मेहता, अमित कनोडिया, प्रेम सिंह, सन्नी यादव, अविनाश पटेल,रणजीत पासवान , मनोज सोनमान सहित दर्जनों लोगों शामिल थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!