बिहार

मरीन ड्राइव पर चार वाहनों की टक्कर, एक गंभीर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गायघाट टीओपी क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव पर आज चार वाहनों के आपस में टकरा जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की तत्परता से घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना यातायात थाना को दे दी गई है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से जारी रहा। प्रशासन ने वाहन चालकों से मरीन ड्राइव पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: