बिहार

गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 1250 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दीघा टीओपी जेपी सेतु क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गंगा नदी के किनारे की गई, जहां से कुल 18 जूट एवं 07 प्लास्टिक के बोरे में रखी देशी चुलाई शराब जब्त की गई। प्रत्येक बोरे में करीब 50-50 लीटर देशी चुलाई शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल मिलाकर करीब 1250 लीटर देशी चुलाई शराब की बरामदगी हुई है।

यह पूरी कार्रवाई एसआई सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में की गई। बरामद शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए दीघा थाना को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा