बिहार

घूरना पुलिस ने 106.5 लीटर नेपाली शराब जब्त किया, मौके से बाइक छोड़करतस्कर फरार

अररिया, (न्यूज़ क्राइम 24) रंजीत ठाकुर, घूरना थाना अंतर्गत भवानीपुर अचरा- घूरना पक्की रोड से शनिवार को कुल दो मोटरसाइकिल की डिक्की तथा सीट के नीचे से 106.5 लीटर नेपाल निर्मित ब्रिक्स तथा दिलवाले नामक शराब को जब्त किया है। घूरना थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो अलग अलग बाइक से नेपाली शराब लाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने ग़स्ती दल को सूचित किया तथा सीमा रास्ते पर नाकेबंदी किया।

Advertisements
Ad 1

जांच के दौरान टीभीएस तथा हीरो सुपर स्पलेंडर को जब रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों ही बाइक चालक पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भाग गए। जिसके बाद बाइक की जब जांच की गई तो बाइक की डिक्की तथा सीट के नीचे से नेपाल निर्मित शराब पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने जब्त शराब तथा बाइक को थाना ले आई। वहीं जब्त बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस बाइक मालिक की पहचान में जुट गई है। इस तलाशी अभियान में घूरना थाना अध्यक्ष के अलावे पुलिस के कई जवान मौके पर उपस्थित थे।

Related posts

गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

देश के नए थल सेनाध्यक्ष होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

असम के जोरहाट में IAF विमान क्रैश में 5 शहीद, को-पायलट सुरक्षित; लैंडिंग के बाद हुआ हादसा

error: