अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज मनरेगा कार्यालय में गुरुवार को पीआरएस अनमोल पासवान के असामयिक हुई मौत के बाद मनरेगा जिला संघ के लोगों ने बैठक कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अररिया जिले के सभी प्रखंड के पीआरएस कर्मी शामिल हुए। जबकि नरपतगंज कार्यालय में ताला लटका हुआ था।
इस मौके पर अररिया जिला संघ के अध्यक्ष धीरज कुमार राय,नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष गांधी रौनियार, के अलावे पीआरएस नवल कुमार, सुमन सिंह, मनोज पासवान, संजय कुमार, राजेश कुमार, प्रभात कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार, गौरीशंकर कुमार, हरीश कुमार आदि उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए। नरपतगंज प्रोग्राम पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा हम पीआरएस कर्मी से समय से भी अधिक कार्य कराया जाता है। हमेशा फोन पर अधिकारियों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। आज इस प्रड़ताड़ना से हमारे बीच के एक साथी का निधन हो गया जो असहनीय है। जिला अध्यक्ष धीरज कुमार राय ने कहा हम लोग जिले के वरीय अधिकारी को अपनी समस्या को लेकर एक मांग पत्र सो पाएंगे ताकि हम लोगों को न्याय मिल सके।
इस बाबत नरपतगंज प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि मेरे द्वारा किसी भी कर्मी को प्रताड़ित नहीं किया जाता है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। उनसे जब यह पूछा गया कि कार्यालय में ताला क्यों लटका हुआ है। तो उन्होंने बताया कि घटना के बाद मेरा तबीयत अस्वस्थ हो गया है। हम इलाज करवा रहे हैं। कार्यालय का चाबी कमी के पास है।
