बिहार

पटना में सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत, जागरूकता रथों को दिखाई गई हरी झंडी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन जागरूकता रथों के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर सुनिश्चित कर सकें।

उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 1 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, प्रचार-प्रसार अभियानों और विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा और यातायात शिष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Related posts

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

error: