बिहार

स्वामी विवेकानंद जयंती व प्रेमालोक मिशन स्कूल स्थापना दिवस पर 108 बार समवेत हनुमान चालीसा पाठ

फुलवारीशरीफ, अजित। आज स्वामी विवेकानंद जयंती के साथ प्रेमालोक मिशन स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेमालोक मिशन स्कूल परिसर में 108 बार समवेत हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया. इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन में स्कूल के बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने श्रद्धा और अनुशासन के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मबल, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को जागृत करना रहा। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना को भी मजबूत करते हैं. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: