बिहार

बीटीएससी के समक्ष पारा मेडिकल अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पारा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ बिहार के नेतृत्व में दर्जनों पारा मेडिकल अभ्यर्थियों ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के समक्ष जोरदार प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने आयोग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस सप्ताह के भीतर आपत्ति एवं दस्तावेज सत्यापन से संबंधित आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई, तो अगले सोमवार को मजबूरन बीटीएससी का घेराव आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पारा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रतिनिधि मोहित राजपूत, अमित आनंद एवं मधु माला ने संयुक्त रूप से बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स एवं ड्रेसर पद के लिए डॉक्यूमेंट सत्यापन से पूर्व लिया जाना है, लेकिन बीटीएससी पिछले एक महीने से केवल आश्वासन दे रही है। अब तक कोई भी सूचना प्रकाशित नहीं की गई है।

वहीं अभ्यर्थी सुरेश कुमार ने कहा कि ईसीजी टेक्नीशियन एवं शल्य कक्ष सहायक पदों के लिए डॉक्यूमेंट सत्यापन में अत्यधिक देरी हो रही है। एक माह पूर्व दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक सत्यापन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। मुख्य मांगें में बीटीएससी द्वारा एक्स-रे टेक्नीशियन, ड्रेसर एवं स्टाफ नर्स पद के लिए Objection की सूचना शीघ्र जारी की जाए। ओटी असिस्टेंट, ईसीजी टेक्नीशियन सहित अन्य पदों के लिए डॉक्यूमेंट सत्यापन प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए और जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री का लक्ष्य था कि नियुक्ति प्रक्रिया चार महीने के भीतर पूरी हो, लेकिन परीक्षा संपन्न होने के बाद पाँच महीने बीत जाने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। इससे छात्रों में असमंजस और भय का माहौल है तथा मानसिक रूप से वे परेशान हो रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि अस्पतालों में पारा मेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है। यदि नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी होती है तो आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और योग्य, परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त होगा। मौके पर आभा कुमारी, मधु कुमारी, मोहित सिंह, कुंदन कुमार, रजनीश झा, चंद्रमनी निराला, राज तेजस्वी, रोहन कुमार, धर्मवीर कुमार, राहुल कुमार, रंजीत कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पारा मेडिकल अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

error: