फुलवारीशरीफ, अजित। कॉलेज ऑफ एजुकेशन और इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के बीच खेले गए मैच में तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इस जीत के साथ तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की टीम ने 12 ओवरों में 111 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 9.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 112 रन बना लिए और सात विकेट से मैच जीत लिया। मैच के बाद डायरेक्टर इक़बाल अहसन ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की. वहीं प्राचार्या डॉ. सविता सिन्हा ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
