बिहार

यादों की वापसी और अनुभवों की गूंज, दीघा में सजी एल्यूमिनी मीट–2026 की भव्य महफिल

फुलवारीशरीफ, अजित। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दीघा, पटना के परिसर में गुरुवार को एल्यूमिनी मीट–2026 का आयोजन उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल के बीच किया गया. वर्षों बाद एक ही मंच पर जुटे पूर्व प्रशिक्षुओं और वर्तमान छात्राओं ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए संस्थान से जुड़ी अपनी यात्रा और अनुभव साझा किए, जिससे पूरा परिसर जीवंत हो उठा.एल्यूमिनी मीट–2026 न सिर्फ यादों का संगम बना, बल्कि भविष्य की उड़ान के लिए नई प्रेरणा और आत्मविश्वास भी देकर गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान की प्राचार्य गजाला रहमान उपस्थित रहीं. उनके साथ प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह, उप निर्देशक एवं तकनीकी सहायक क्षेत्रीय निरीक्षण, पटना मंडल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को दिशा दी और एल्यूमिनी मीट को प्रेरणादायी बताया।

Advertisements
Ad 1

अपने संबोधन में प्राचार्य गजाला रहमान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में एल्यूमिनी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व प्रशिक्षु वर्तमान छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिलाएं समाज में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रशिक्षुओं ने अपने संघर्ष, सफलता और अनुभव साझा किए.

उन्होंने बताया कि संस्थान से प्राप्त तकनीकी प्रशिक्षण ने उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह दिखाई. संवाद के इस सत्र ने मौजूद प्रशिक्षुओं में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार किया। एल्यूमिनी मीट के दौरान महिला प्रशिक्षण को बढ़ावा देने, आधुनिक मशीनों से जुड़ी जानकारी देने, कौशल उन्नयन तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए जाने जैसे विशेष बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. पुरस्कार वितरण समारोह ने कार्यक्रम को और भी रोमांचक बना दिया. इस अवसर पर पूर्व व वर्तमान प्रशिक्षु, संस्थान के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण

error: