फुलवारीशरीफ/दानापुर, अजित। बुधवार को देर रात तेज रफ्तार तर ने गोला रोड ट्यूब पॉइंट के पास पहले गाय को धक्का मारा .उसके बाद भागने के क्रम में एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल फिर स्कूटी एवं मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को धक्का मार दिया उसके बाद भागने के दौरान थार चालक गाड़ी आगे लेकर फस गया. गुस्साए लोगों ने थार चालक को पकड़ कर पीटा और तोड़फोड़ करते हुए गाड़ी में आग लगा दी. घटना के दौरान बुरी तरह घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया. मौके पर रूपसपुर दानापुर थाना के पुलिस टीम पहुंची 112 भी पहुंच गई .सभी घायलों को पहले दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना के पीएम सीएच भेज दिया गया. घटना के बारे में मौके पर पहुंचे पुलिस टीम छानबीन में जुट गए. मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस टीम ने पूछताछ शुरू किया।
पुलिस के मुताबिक दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित टी-प्वाइंट के पास बुधवार देर रात एक अनियंत्रित थार गाड़ी ने सड़क पर तांडव मचा दिया. घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार गाड़ी दानापुर के तकिया इलाके से बेली रोड की ओर जा रही थी. इसी दौरान गोला रोड स्थित टी-प्वाइंट के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और थार ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी. गाय को धक्का लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.
शोर सुनते ही चालक घबरा गया और गाड़ी लेकर मौके से भागने लगा. भागने के क्रम में थार ने पहले एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर सवार दो लोग गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद अनियंत्रित थार ने सड़क पर चल रही एक स्कूटी को धक्का मारा और आगे बढ़ते हुए एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया. लगातार हो रही टक्करों से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
तेज रफ्तार में भाग रही थार कुछ दूरी आगे जाकर फंस गई, जिससे चालक को रुकना पड़ा. इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. आक्रोशित भीड़ ने थार गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग भी लगा दी। इस घटना में राजा बाजार निवासी 50 वर्षीय माधो कुमार, पंचशील नगर निवासी 32 वर्षीय ऋतिक कुमार, 30 वर्षीय कोमल कुमारी तथा नारियल घाट निवासी शेखर कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में भाई-बहन भी बताए जाते हैं.सभी घायलों को सूचना पर पहुंची दानापुर पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया. चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है. वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
