बिहार

पीएचडी विभाग के मिस्त्री को अपराधियों ने मारपीट व घायल कर नगदी सहित बाइक लूटा

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र में शनिवार के दिन करीब 1:30 बजे अपराधियों ने पीएचडी विभाग के क्षेत्रीय मिस्त्री को मारपीट व घायल कर बाइक सहित नगदी लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ित जितेंद्र कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता सतनारायण दास साकिन धरहरा वार्ड संख्या एक मधुर पश्चिम ने फुलकाहा थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि 3 जनवरी 2026 रोज शनिवार को पथराहा निवासी अरुण सिंह के बुलाने पर नल जल टंकी की मरम्मत करने अपने बाइक संख्या बी-आर-38ए-बी 6915 से करीब 1:00 बजे पथराहा जा रहा था।

पथराहा टोला पहुंचने वाला ही था कि करीब 1:12 बजे अचानक रूपेश कुमार यादव उम्र 25 वर्ष पिता प्रकाश यादव एवं प्रकाश यादव उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय कुलानंद यादव दोनों साकिन मथुरा पश्चिमी वार्ड संख्या-06 थाना नरपतगंज एवं अजय कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता दुखा दास साकिन धरहरा वार्ड संख्या-01 मधुर पश्चिम थाना नरपतगंज, जिला अररिया के साथ अज्ञात अन्य चार व्यक्ति ने मुझे आगे आकर चारों ओर से घेर लिया और मुझे रुकते ही नामितों ने मेरा बाइक का चाबी छीन लिया।

Advertisements
Ad 1

पीड़ित ने आरोप लगाया कि रूपेश यादव पिस्तौल के वट से मेरे माथे पर वार कर माथा फोड़ दिया और मेरे माथे से खून निकलने लगा उसी बीच प्रकाश यादव और अजय कुमार दास ने लोहे की पाइप से मार पीट कर नीचे गिरा दिया।मेरे चिल्लाने पर जब तक टोला के लोग घटना स्थल पर पहुँचते तब तक मेरे गले से पांच भर के चांदी का चेन गले से निकाल लिया तथा प्रकाश यादव व अजय दास ने जैकेट से 5000 रुपया निकाल कर और मेरा बाइक लेकर भाग गया । घटना स्थल पर पहुंची एक वृद्ध महिला ने अन्य लोगों के सहयोग से इलाज के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। इस बाबत रविवार को फुलकाहा थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन प्राप्त है केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है। घटना सत्य पाए जाने पर आरोपीयों को जल्द गिरफ्तारी किया जाएगा।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: