बिहार

राठी जी की स्मृति में सैकडो गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया

मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी को चरितार्थ करते हुए आज मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी एवं राठी परिवार की सहयोग से श्री गुरु गोविंद सिंह पथ स्थित मारवाड़ी हाई स्कूल के सामने वरिष्ठ समाजसेवी दानवीर भामाशाह पुत्र स्वर्गीय देवकिशन राठी जी की स्मृति में सैकडो गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया साथ ही 600 से ऊपर लोगों के बीच केसर युक्त दूध एवं बिस्किट का वितरण बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने किया उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देवकिशन बाबू गरीबों की सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते थे आज उसी पद चिन्हों पर उनके पुत्र नारायण राठी चल रहे है पूरे राठी परिवार को इसके लिए धन्यवाद राठी परिवार द्वारा अंतर ज्योति नेत्रहीन महिला विद्यालय में खाद सामग्री का वितरण भी किया गया समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चैयरमेन गोविंद कानोडिया सुमित पोद्दार राधे राठी राजेश दलाणिया अनिल पोद्दार कृष्ण पोद्दार सुनील राठी दीपक हेडा राजकुमार गोयनका सुभाष पोद्दार अशोक बंका सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे समिति द्वारा इस ठंड को देखते हुए पटना सिटी के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी की गई

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: