बिहार

महिला कॉलेज खगौल एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के बीच इंटर्नशिप को लेकर हुआ एमओयू

पटना, अजित। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत महिला कॉलेज खगौल एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के बीच इंटर्नशिप को लेकर एमओयू हुआ है। मौके पर उपस्थित कॉलेज के प्राचार्या डॉ उषा विद्यार्थी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्राओं के लिए इंटर्नशिप बहुत ही लाभकारी सावित हो रहा है । इससे छात्राओं को सर्वांगीण विकास में काफी मददगार है । किताब के साथ साथ चरित्र निर्माण, जीवन कौशल पर विशेष बल दिया जा रहा है । कॉलेज के छात्राओं को एक्सपोजर विजिट कराया जायेगा। वही प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि इंटर्नशिप छात्र छात्राओं के हित मे उठाया गया बहुत बड़ा कदम है।

फाउंडेशन डिजाइन फॉर चेंज, युवा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास, जलवायु परिवर्तन, सायबर सुरक्षा, आपदा प्रवंधन , एनजीओ मैनेजमेंट के विषय पर 60 से लेकर 120 घँटा का इंटर्नशिप कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निणर्य लिया है और सभी छात्र छात्राओं के लिए इसे अनिवार्य कर उन्हें जीवन के मूल्यों को समझने का अवसर दिया है । मौके पर एन ई पी कौडिनेटर डॉ वीणा कुमारी , एन एसएस प्रोग्राम ऑफिसर सुमन कुमारी, समर्थ पोर्टल के इंचार्ज डॉ राखी सिन्हा, डॉ कविता जैन, प्रोग्राम ऑफिसर हिमांशु शर्मा मौजूद रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: