बिहार

चीफ जस्टिस ऑफ इन्डिया तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इन्डिया सूर्याकान्त ने सुप्रीम कोर्ट के माननीय जज महोदय ने आज तख्त पटना साहिब पहुंचकर माथा टेका। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के जज राजेश बिन्दल और कार्यकारी चीफ जस्टिस सुधीर सिंह जो कि पटना हाई कोर्ट के जज भी मौजूद रहे। तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा उन्हें गुरु साहिब का सिरोपा भेंट किया।

तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह द्वारा कृपाण एवं स्मृति चिन्ह भंेटकर माननीय चीफ जस्टिस सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय चीफ जस्टिस ने गुरु गोबिन्द सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्शन भी किए और तख्त साहिब के इतिहास की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत सकून मिला है।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: