अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत- नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के भंगही पंचायत अंतर्गत हनुमाननगर वार्ड संख्या एक में गुप्त सूचना के आधार पर घर में छापेमारी कर 54 लीटर दिलवाले नमक नेपाली शराब बरामद किया है। इसके साथ ही एक चोरी की बाइक भी बरामद किया गया है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हनुमाननगर वार्ड एक निवासी जितेंद्र कुमार यादव नेपाल से शराब लाकर अन्य जगह भेजने का काम किया करता है।
जिसके आलोक में लगातार सूचना मिल रही थी जहां पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गई तो बाइक पर लोड दिलवाले नामक नेपाली शराब 54 लीटर बरामद किया गया। जबकि मौके से शराब तस्कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि जप्त शराब एवं चोरी की बाइक मामले में शराब तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा बहुत जल्द ही शराब तस्कर की गिरफ्तार कर ली जाएगी। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।
