बिहार

विधायक ने सीओ तथा कर्मचारीयों के साथ की समीक्षात्मक बैठक

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड परिसर सभा भवन में मंगलवार को विधायक देवंती यादव की अध्यक्षता में अंचल अधिकारी तथा सभी हल्का कर्मचारियों के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमें प्रखंड क्षेत्र से कई पंचायत के लोग उपस्थित थे। विधायक ने सर्वप्रथम बर्ष 2025 की विदाई की बधाई दी वहीं नए साल की अग्रिम शुभकामनाएं दिए।उसके बाद अधिकारियों तथा हल्काकर्मचारियों से बारी बारी से परिचय लिए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

Advertisements
Ad 1

बैठक में अधिकांश मामले म्यूटेशन, परिमार्जन, पुनरलेखन से संबंधित पीड़ित जमीन मालिकों द्वारा शिकायत किया गया । विधायक ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों से मामले का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। भू पीड़ितों ने बैठक में अधिकारियों पर रिश्वत लेने की कई गंभीर आरोप भी लगाए। सभी के सुनने के बाद विधायक ने सभी अधिकारी व हल्का कर्मचारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा पीड़ितों के समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा। बैठक में मौके पर नरपतगंज विधायक के अलावे अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार, अंचल अधिकारी राम उदगार चौपाल, सभी हल्का कर्मचारी तथा अन्य कर्मचारी के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

फेक इनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माफी कब मांगेंगे : तेजस्वी प्रसाद यादव

शेखपुरा में NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री से मिले जदयू विधायक सह सचेतक अरुण मांझी, पाटलिपुत्र टाउनशिप से प्रभावित किसानों की समस्याओं से कराया अवगत

error: