बिहार

रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी, नकदी व जेवरात उड़ाए

पटना, अजित। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के देवपथ न्यू जगनपुरा में अज्ञात चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

इस संबंध में ललिता कुमारी, पति स्वर्गीय सुनील कुमार, निवासी देवपथ न्यू जगनपुरा ने रामकृष्ण नगर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि वह 23 दिसंबर को अपने मायके फुलवारी गई हुई थी. 28 दिसंबर की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है. सूचना पाकर जब वह घर लौटी तो देखा कि न सिर्फ उनके घर, बल्कि घर में रहने वाले किराएदारों का ताला भी टूटा हुआ था। चोरों ने घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: