बिहार

परसा बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात डकैत छोटू नट साला संग गिरफ्तार, हथियार के साथ ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

पटना, अजित। परसा बाजार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर कुख्यात डकैत छोटू नट को उसके साला के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कई डकैती के संगीन कांड शामिल हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार कुख्यात डकैत की पहचान छोटू नट उम्र करीब 40 वर्ष, पिता वीरन नट, निवासी ग्राम हसनपुरा, थाना बेऊर, जिला पटना के रूप में हुई है. वहीं उसके साथ गिरफ्तार साले की पहचान गोबिंद कुमार उम्र करीब 30 वर्ष, पिता साजन प्रसाद, निवासी ग्राम दीघा पोलसन, थाना दीघा, जिला पटना के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार छोटू नट लंबे समय से पुलिस की नजर से बचकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. उसकी पत्नी दुर्गा देवी, पिता और भाई पहले ही डकैती के मामलों में जेल जा चुके हैं. परिवार के अन्य सदस्यों के जेल जाने के बाद छोटू नट भूमिगत हो गया था और पुलिस से बचते हुए ड्रग्स के अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया था।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात डकैत छोटू नट अपने साला के साथ हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में हथियार लेकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि छोटू नट पर बाईपास थाना कांड संख्या 313/24 धारा 395 आईपीसी, गोपालपुर थाना कांड संख्या 264/24 धारा 395 आईपीसी, परसा बाजार थाना कांड संख्या 356/24 धारा 395 आईपीसी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. इसके अलावा मकेर थाना, छपरा कांड संख्या 105/23 में धारा 379, 414, 413 आईपीसी के साथ मद्य निषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।

परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि छोटू नट पर परसा बाजार थाना में ही आधा दर्जन से अधिक डकैती के मामले दर्ज हैं. बाईपास, गोपालपुर, अगमकुंआ और जानीपुर थाना क्षेत्रों में भी इसके खिलाफ कई आपराधिक कांड दर्ज हैं. पुलिस से बचने के लिए यह पुनपुन से लेकर खगौल बाईपास तक ड्रग्स का धंधा चला रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि परसा बाजार थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामलों में छोटू नट नामजद अभियुक्त है. दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि उनके गिरोह, ड्रग्स नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों का खुलासा किया जा सके. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Related posts

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

पटना में दो लोगों को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और मोबाइल बरामद!

छात्रा मौत मामला : कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, सीबीआई जांच और दोषियों को सख्त सजा की मांग तेज

error: