बिहार

फुलकाहा पुलिस ने 450 बोतल शराब के साथ एक बाइक को जप्त किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने देर रात्रि सूचना के आधार पर बॉर्डर रोड मानिकपुर आम बगीचा के समीप नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 450 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक हीरो स्प्लेंडर बी-आर- 38 टी-5883 को जप्त करने में सफलता हांसिल की है जबकि तस्कर अंधेरे व कोहरे का लाभ उठाकर बाइक छोड़ कर भागने में सफल रहा।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया की जप्त बाइक फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव के मनोज यादव का बताया जा रहा है। जप्त बाइक और शराब पर केस दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर आज मंगलवार को तस्कर की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के अलावे अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

error: