बिहार

वीर बाल दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में आयोजित को लेकरटीम का गठन किया

बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया गया है। यह गठन बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री संजय सरावगी के दिशा निर्देश पर किया गया है।

वीर बाल दिवस पटना | वीर बाल दिवस

बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया गया है। यह गठन बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री संजय सरावगी के दिशानिर्देश पर किया गया है।

वीर बाल दिवस कार्यक्रम के लिए श्री सरोज रंजन पटेल को प्रदेश संयोजक एवं तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह को प्रदेश सह-संयोजक मनोनीत किया गया है।

Advertisements
Ad 1

प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर सरदार गुरुविंदर सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की अदम्य वीरता, साहस और बलिदान की गाथा को बिहार के हर जिले, हर नौजवान और हर बच्चे तक पहुंचाया जाएगा। वीर बाल दिवस के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को त्याग, शौर्य और धर्म की रक्षा के मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस का प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा,बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, अभिषेक चंद्रवंशी सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के लिए श्री सरोज रंजन पटेल को प्रदेश संयोजक एवं तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह को प्रदेश सह-संयोजक मनोनीत किया गया है।

प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर सरदार गुरुविंदर सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की अदम्य वीरता, साहस और बलिदान की गाथा को बिहार के हर जिले, हर नौजवान और हर बच्चे तक पहुंचाया जाएगा। वीर बाल दिवस के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को त्याग, शौर्य और धर्म की रक्षा के मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस का प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा,बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, अभिषेक चंद्रवंशी सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: