बिहार

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर का 7वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न, मेधावियों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान

फुलवारीशरीफ, अजित। शिक्षा, संस्कार और सामाजिक दायित्व को समर्पित कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर का 7वां वार्षिक समारोह एवं 5वां लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभा कुमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार तथा 5वां राम यतन सिंह सामाजिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह भव्य और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का आयोजन कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर द्वारा किया गया, जिसमें कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट, पटना का सक्रिय सहयोग रहा।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुआ. इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया. देशभक्ति गीत, लोकनृत्य तथा शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल सिंधु, मिलिट्री हॉस्पिटल, दानापुर ने कहा कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति का विकास आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों की प्रतिभा निखारने के प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं उषा कुमारी, चेयरपर्सन, कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यालय के सतत विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisements
Ad 1

विशेष अतिथि डॉ. बिंदा सिंह ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देते हुए अभिभावकों से सकारात्मक वातावरण देने की अपील की. सेलेब्रिटी गेस्ट फैशन डिज़ाइनर नितीश चंद्रा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को सफलता की कुंजी बताया।

इस अवसर पर डॉ. रमित गुंजन, डॉ. मनीष कुमार, सी. शेखर, सुनील कुमार, विशाल सिंह (हेड, एयरटेल बिहार-झारखंड) और विभा कुमारी (आरएनजे कॉलेज, मधुबनी) अतिथि-ए-आनर के रूप में उपस्थित रहे. मिलिट्री हॉस्पिटल, दानापुर के सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। सम्मान समारोह के तहत 12 मेधावी विद्यार्थियों को लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभा कुमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार तथा समाज सेवा में योगदान देने वाले 5 व्यक्तित्वों को राम यतन सिंह सामाजिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

error: