बिहार

महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप थाना में आवेदन देकर न्याय की लगाई गुहार

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज थाना क्षेत्र के मिरदौल वार्ड आठ निवासी संजू देवी ने शनिवार को अपने दुधमुंहे बचे के साथ नरपतगंज थाना पहुंच कर पति मुकेश राम पर मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने आरोप लगाया है कि लांछन लगाकर दुधमुँहे पुत्र के साथ घर से बाहर निकाल दिया है। आपबीती सुनाते हुए कहा पति मुकेश के द्वारा बराबर मारपीट की घटना किया जाता रहा है।आज भी उनके द्वारा काफी मारपीट किया गया है जिससे पूरे शरीर में दर्द है और काला काला दाग बन गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा पीड़ित महिला से आवेदन मिला है जांच करते है कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित