बिहार

मुख्यमंत्री ने साक्ष्य संग्रहण एवं अपराध के अनुसंधान में सहायता को लेकर 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

20251218 185614

पटना, सोनू मिश्रा। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से साक्ष्य संग्रहण एवं अपराध के अनुसंधान में सहायता हेतु 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने फॉरेंसिक वाहनों को रवाना करने के पूर्व वाहनों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से ही विधि व्यवस्था के संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित किया गया, इसके लिए कई काम किये गये। अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गयी। आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए 34 नये मोबाईल फोरेंसिक वाहनों का लोकार्पण किया गया है। ये सभी वाहन आधुनिक जांच उपकरणों से युक्त हैं। इन वाहनों की मदद से अपराध के घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल जांच शुरू की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई अपराध होने पर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजना पड़ता था। इसमें काफी समय लगता था और विलम्ब होने के कारण पीड़ित परिवारों में असंतोष रहता था। अब मोबाईल टीम घटना स्थल पर ही जांच शुरू कर देगी जिससे काफी सुविधा होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी (गृह विभाग) श्री संजय कुमार सिंह, गृह विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, सी०आई०डी० के अपर पुलिस महानिदेशक श्री पारसनाथ, अपर पुलिस महानिदेशक, आधुनिकीकरण श्री सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजिनिंग श्री अजिताभ कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी कार्यक्रम में रहे मौजूद।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित