बिहार

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो विधि विरुद्ध बालक हथियार के साथ निरुद्ध

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गुप्त सूचना के आधार पर लहसुना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत उस्मानचक स्थित मुर्गी फार्म के पास छापेमारी कर दो विधि विरुद्ध बालकों को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ निरुद्ध किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध हथियार के साथ कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के उपरांत लहसुना थानाध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से 1 लोहे का देशी कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों के साथ दोनों विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया गया।

Advertisements
Ad 1

जप्त प्रदर्श एवं निरुद्ध बालकों को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, मसौढ़ी की कोमल मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं और मामले में नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जमीन विवाद में रंगदारी और जानलेवा हमले का आरोप, परसा बाजार थाने में शिकायत

फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व डीसीएलआर समेत अन्य पर 20 जून को सुनवाई

बिहार पुलिस मुख्यालय में लिवर हेल्थ और प्रोस्टेट कैंसर पर स्वास्थ्य परिचर्चा, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

error: