बिहार

234 लीटर शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की टीम ने सोमवार को 234 बोतल नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । एसएसबी टीम ने शराब जब्त कर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है । इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों के अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मच गई । पथरदेवा सीमा प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने बताया कि एसएसबी टीम सीमावर्ती इलाकों में गश्त कर रही थी । इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से अवैध शराब की खेप लेकर भारत आने वाला है

इसके बाद आबकारी विभाग को सूचित कर सीमा पर पिलर संख्या-186/1 के पास जिमराही गांव के रास्ते पर घेराबंदी की गई । कुछ देर बाद नेपाल की ओर से एक व्यक्ति बोरी में सामान लेकर भारतीय क्षेत्र में आता दिखा । जवानों ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ा और तलाशी ली । तलाशी के दौरान बोरे से 180 बोतल नेपाली उमंगा शराब कुल 54 लीटर एवं ब्रिक्स नामक शराब 54 बोतल कुल 16 .2 लीटर जो कुल 70.2 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान रोहन कुमार पासवान उम्र-19 वर्ष पिता- देव कुमार पासवान,सोनापुर पंचायत के जिमराही गांव वार्ड -2 निवासी के रूप में हुई है। बरामद नेपाली शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मद्द निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आबकारी विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया है ।

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!

error: