पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) 14 दिसंबर दरभंगा सदर से लगातार 2005 से छह बार विधायक रहे संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, युवा नेता नितिन कुमार रिंकू, महामंत्री विनय केसरी, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल, संजय सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व संगठन को नई मजबूती मिलेगी। संगठन में नई ऊर्जा एवं नई सोच भाजपा को नई दिशा देने का काम करेंगे। मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि वैश्य समाज के संजय सरावगी ने अपनी राजनीति की शुरुआत विद्यार्थी परिषद से की थी। 2024 में बिहार में कैबिनेट विस्तार में मंत्री बने।
