पटना, अजीत। एन आई टी जमशेदपुर एसोसिएशन का राज्य स्तरीय एल्मुनि मीट्स का आयोजन किया गया। बी आई टी कैंपस के ऑडिटोरियम में दूसरा एल्युमिनी मीट्स हुआ। बिहार भर से 1960 बैंच से 2023 बैच के 150 पुराने छात्र इकट्ठा हुए और एसोसिएशन द्वारा विभिन्न सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर अपने विचार व्यक्त किए।1960 बैच प्रफुल्ल पाणिग्रही जो यू एस ए से चल कर इस कार्यक्रम में शामिल होने के आए।उन्होंने बिहार पटना चैप्टर के काम पर संतोष व्यक्त किया, उन्होंने एन आई टी के पुराने छात्रों द्वारा वैश्विक स्तर पर किए गए काम और उपलब्धियों के बारे में बताया।यह बताना ज़रूरी है कि श्री प्रफुल्ल पाणिग्रही ने हाल ही में ज़रूरतमंद छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए एन आई टी जमशेदपुर को 15 लाख रुपये दान दिए हैं। एक दिवसीय कार्यक्रम में एन आई टी के पूर्व छात्रों द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप्स को भी पेश किया गया। स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक AI आधारित स्टार्टअप की सभी मौजूद लोगों ने सराहना की।
एल्युमिनी मीटस का उद्घाटन बी आई टी पटना के डायरेक्टर डॉ. आनंद कुमार सिन्हा ने प्रफुल्ल पाणिग्रही और कई अन्य शुरुआती बैच के पूर्व छात्रों के साथ किया।उच्च प्रशासनिक और प्रबंधकीय पदों पर काम कर रहे कई पूर्व छात्रों ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए।एन आई टी के पूर्व छात्र और सा-रे-गा-मा के फाइनलिस्ट राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक देवेश कुमार ने कई मधुर गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर सुबोध कुमार,गंगा प्रसाद,केशव, मनोज कुमार,अवनीश आनंद, प्रतुल आनंद, कुमार जयकांत,कुमार देवाश आदि की भूमिका की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
