बिहार

पुलिस ने पांच पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा सड़क पर पथराहा पुल के समीप नेपाल से शराब पीकर आ रहे पांच शराब पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि नेपाल से शराब पीकर भारतीय क्षेत्र में उत्पाद मचाता है

Advertisements
Ad 1

जिसके बाद पुलिस टीम के साथ इंडो नेपाल सीमा सड़क पर जब पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया तो शराब पियक्कड़ों को पकड़ा गया। गिरफ्तार पियक्कड़ में फुलकाहा थाना क्षेत्र के पथराहा मोतीटप्पू निवासी नंदन कुमार, धीरज कुमार एवं अंचरा पंचायत के तोपनवाबगंज निवासी, राजकुमार, प्रकाश कुमार, मिथिलेश कुमार शामिल है। जिसके बाद सभी शराब पियक्कड़ों की जांच करने के बाद शुक्रवार को सभी पियक्कड़ों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

अनियंत्रित स्कार्पियो ने टोटो में मारी टक्कर करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल!

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

error: