बिहार

कैप्टन बने बीवीएसयू के विद्यार्थी डॉ. रूपनारायण, भारतीय सेना की आरवीसी में चयनित

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के अंगीभूत बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय के छात्र डॉ. रूपनारायण भारतीय सेना की प्रतिष्ठित रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स में कैप्टन पद पर चयनित हुए हैं. उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय, राज्य और समाज का गौरव बढ़ा है. वर्तमान में वे इसी संस्थान से एम.वी.एस.सी. की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बी.वी.एस.सी. एंड ए.एच. की डिग्री भी उन्होंने यहीं से प्राप्त की है.उनकी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए सम्मान की बात है और नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है. महाविद्यालय के डीन डॉ. जे. के. प्रसाद ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. रूपनारायण विश्वविद्यालय के पहले विद्यार्थी हैं जिन्हें कैप्टन के रूप में कमीशन मिला है. वे रोहतास जिले के बिक्रमगंज के निवासी हैं. उनके पिता धनंजय कुमार आईटीबीपी में सब-इंस्पेक्टर हैं और माता बबिता देवी गृहिणी हैं।

Advertisements
Ad 1

रूपनारायण शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र रहे हैं. वर्ष 2024 में आरबीआई की राष्ट्रव्यापी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उन्होंने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. वे राष्ट्रीय कैडेट कोर के सक्रिय कैडेट रहे हैं, राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई और खेल-कूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

अपनी सफलता पर उन्होंने कहा कि बचपन से ही देश सेवा का सपना था और पिता से उन्हें प्रेरणा मिली. उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं राष्ट्र के काम आ सका. आने वाले समय में एनिमल साइंस और ‘वन हेल्थ’ की अवधारणा मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य के संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान देगी, जिसमें वेटरनरी साइंस की भूमिका अत्यंत प्रभावी होगी।

Related posts

अयर्व क्लिनिक की आठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

अनियंत्रित स्कार्पियो ने टोटो में मारी टक्कर करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल!

error: