बिहार

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का ट्रायल 14 दिसंबर को – सतीश राजू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) : 09 दिसम्बर 2025 भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय मोइनुलहक स्टेडियम में 20 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली 6 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के आयोजन का ट्रायल 14 दिसंबर को पटना न्यू थीम क्रिकेट एकेडमी मैदान ( राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, काजीपुर, पटना-7) नियर-मोइनुलहक स्टेडियम में सुबह 08 बजे से संध्या 4 बजे तक किया जायेगा बतौर चयनकर्ता पवन कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, डॉ मुकेश कुमार एवं सौरव चक्रवर्ती होंगे।

इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने बताया कि ट्रायल के आधार पर टीम का चयन होगा और चयनित खिलाड़ी मोइनुलहक स्टेडियम में 20 से 25 दिसंबर तक आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशम में शामिल होंगी। श्री राजू ने कहा कि पूरे बिहार से 300 से अधिक खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल होंगी और इस ट्रायल बेसिस पर टिम का गठन एवं खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।

Related posts

एम्स पटना में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का अंतिम चरण शुरू

नालों में गोबर एवं पशु अपशिष्ट बहाने पर रोक लगाने की मांग, नगर विकास मंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

जमुई की घटना को छिटपुट बताने और पुलिस मोरलिंग की बात करने वाले को माफी मांगनी चाहिए ; ऐसे शर्मसार करने वाली घटना में शामिल सभी अपराधियों का स्पीडी ट्रायल चला कर फांसी दी जाए : तेजस्वी प्रसाद यादव

error: