बिहार

शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड का 48 घंटे में उद्वेदन किए जाने एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर देवंती यादव ने जिला के पुलिस कप्तान को दिया धन्यवाद

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज के विधायक देवंती यादव ने पटना से लौटने के बाद आज रविवार को नरपतगंज में शिक्षिका हत्याकांड मामले में मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा शिक्षिका शिवानी वर्मा के हत्या मामले में अररिया पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर जो कांड का उद्वेदन करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके लिए अररिया एसपी को धन्यवाद देते हैं।

Advertisements
Ad 1

साथ ही विधानसभा के सभी पुलिस प्रशासन से भी कहना चाहते हैं कि विधानसभा क्षेत्र में किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भ्रष्टाचार मुक्त एवं अपराध मुक्त पूरे विधानसभा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। एनडीए सरकार खासकर गृह मंत्री सम्राट चौधरी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह एक नया बिहार है। जिसमें अपराध कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीछे जो हुआ वह सभी अधिकारी भूल जाए भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने शिवानी के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग प्रशासन और न्यायालय से की है।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: