बिहार

रामकृष्ण नगर थाना अध्यक्ष का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

पटना, अजित। रामकृष्ण नगर थाना में पदस्थापित 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी एवं वर्तमान थाना अध्यक्ष संजीव कुमार का शनिवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे. रात करीब 9 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई. साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत आनंद फनन स्थित पारस हॉस्पिटल ले जाया गया.

पारस हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने करीब तीन घंटे तक लगातार प्रयास किया, लेकिन उनकी हृदय गति रुक गई और उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. संजीव कुमार की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

Advertisements
Ad 1

सीडीपीओ पटना सदर-2 रंजन कुमार ने भी उनके निधन की पुष्टि की है. अचानक हुई इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. रामकृष्ण नगर थाना के सभी पदाधिकारी मातम में डूबे हुए हैं. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूत्रों के मुताबिक पारस हॉस्पिटल से पोस्टमार्टम के लिए शव को आईजीआईएमएस भेजा जाएगा. इसके बाद पुलिस लाइन में एसएसपी, आईजी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी श्रद्धांजलि देंगे. औपचारिक सम्मान के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संजीव कुमार एक नेक, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी माने जाते थे. उनकी अचानक मौत से पुलिस विभाग में गहरा सदमा है।

Related posts

फुलवारी शरीफ में ‘दी हब’ लाइफ स्टाइल स्टोर का भव्य शुभारंभ, 99 रुपये से शुरू हुआ बेहतरीन कलेक्शन

पहले नाना ने बेची जमीन, अब नाती ने किया दावा

बच्चों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : काज़ी मुहम्मद अंजर आलम कासमी

error: