बिहार

अररिया फारबिसगंज व्यवसायी लूटकांड का सफल उद्भेदन

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज थाना क्षेत्र में बीते 20 नवंबर को किराना व्यवसाई के दुकान पर अज्ञात अपराधियों द्वारा किए गए लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि इससे पहले पुलिस ने एक लाइनर को गिरफ्तार किया था।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब हो कि जीवराज पारख चौक के पास स्थित ओम एजेन्सी कि दूकान में चार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 8 लाख ,21,000/-रूपया लूट की घटना को अंजाम दिया था।बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि बीते दिनों एक लाइनर को गिरफ्तार किया गया था उसकी निशानदेही पर एक अन्य लाइनर को भी गिरफ्तार किया गया।जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर मधेपुरा जिले से बाबुल कुमार को गिरफ्तार किया गया था। श्री साहा ने बताया कि लुट की 80 हजार रुपए बरामद की गई है और घटना में शामिल अन्य अपराधियों भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कांड के उद्भेदन में थाना अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के साथ साथ अपर थाना अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गुप्ता , आशुतोष कुमार मिश्रा, विजय कुमार, आकाश कुमार, काजल कुमारी, दीपक कुमार शामिल थे।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: