बिहार

अररिया के सिमराहा बाजार में भीषण आग लगी

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया के सिमराहा बाजार में सोमवार के देर रात भीषण अगलगी की घटना हुई जिसमें दो दर्जन दुकान जलकर राख हो गया। वहीं होटल में सो रहे एक बुजुर्ग श्याम बिहारी साह की इस अगलगी में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिमराहा थाना के समीप सिमराहा बाजार की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Advertisements
Ad 1

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि भोजनालय, मोटर पार्ट्स,सैलून समेत करीब 2 दर्जन दुकान जलकर राख हो गया जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की खबर है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। तस्वीर में साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे धु-धु कर सिमराहा बाजार की दुकाने जल रही है। घटना के बाद सिमराहा बाजार के लोगों ने बताया कि सिमराहा बाजार के लिए अलग से अग्निश्मन दल का इंतजाम होना चाहिए।ताकि इस तरह के घटना में समय रहते बचाया जा सके।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

error: