बिहार

नरपतगंज के फुलकाहा से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने किया बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला से विगत 17 नवंबर को आज्ञात चोरों के द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद पीड़ित बाइक मालिक ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन बाइक मालिक इधर-उधर खोजते रहे हालांकि कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के द्वारा भी काफी खोजबीन की गई। पुलिस के द्वारा बाइक चोर गिरोह का भी पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। जहां पुलिस की दबिश के कारण रविवार की सुबह फुलकाहा थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा सड़क से दक्षिण एक आम बगीचा में लावारिस अवस्था में चोरी हुई ग्लैमर बाइक संख्या बी-आर- 38 एम- 9614 बरामद कर लिया गया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस को तब लावारिस बाइक की सूचना मिली जब लोग बाइक खोजबीन कर रहे थे तो आम बगीचा में बाइक खड़ी कर चोर भाग निकले। इसके बाद फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर अपर थानाध्यक्ष पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया। पीड़ित बाइक मालिक नवाबगंज पंचायत के भोड़हर निवासी दीपक कुमार मंडल फुलकाहा नया टोला में मकान भाड़े पर लेकर अपने परिवार के साथ रहता है जहां बरामदे पर बाइक लगाकर घर में सो गया था सुबह जगने पर बाइक गायब था। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। फुलकाहा अपर थानाध्यक्ष ने कहा चोरी की बाइक लावारिस अवस्था में जप्त कर लिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: