बिहार

इंडियन डेयरी एसोसिएशन पर बिहार का परचम, सुधीर कुमार सिंह नये प्रेसिडेन्ट निर्वाचित

फुलवारीशरीफ, अजित। इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आई.डी.ए.) के विभिन्न पदों के लिए 18 नवंबर 2025 को हुए निर्वाचन में बिहार ने इतिहास रच दिया. वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि., पटना के पूर्व प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह इंडियन डेयरी एसोसिएशन के नये प्रेसिडेन्ट निर्वाचित हुए हैं. यह पहली बार है जब इस राष्ट्रीय संस्था के शीर्ष पद पर बिहार के किसी व्यक्ति का चयन हुआ है। निर्वाचन में पटना डेयरी प्रोजेक्ट, फुलवारी शरीफ की लेखा शाखा के प्रभारी संजीव सिन्हा भी बिहार की ओर से आई.डी.ए. सदस्य के रूप में चुने गए हैं।

Advertisements
Ad 1

इस उपलब्धि पर वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि., पटना के अध्यक्ष संजय कुमार, प्रबंध निदेशक रूपेश राज, सहित सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सुधीर कुमार सिंह एवं संजीव सिन्हा को शुभकामनाएँ दीं. संघ ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में इंडियन डेयरी एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को छुएगा और डेयरी क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों

error: