फुलवारीशरीफ, अजित। एस.डी. भी. पब्लिक स्कूल, नत्थूपुर रोड, कुरथौल, पटना में शनिवार को फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर यू.के.जी. तक के बच्चों ने विभिन्न चरित्रों और थीम पर आकर्षक व सुसज्जित परिधानों में अपनी अद्भुत प्रस्तुतियाँ दीं.
यू.के.जी. (खंड-ए) में रूद्रप्रताप सिंह ने ट्रैफिक लाइट का रूप धरकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंतरिक्ष की शान रॉकेट पर जानकारी प्रस्तुत करते हुए अयांश कुमार सिंह द्वितीय तथा पेंसिल बॉक्स का महत्व बताकर अक्षत पांडेय तृतीय स्थान पर रहे।
यू.के.जी. (खंड-बी) में अथर्व सिंह पॉपकॉर्न बनकर प्रथम, मोबाइल फोन पर प्रस्तुति देती हुई पीहू कुमारी द्वितीय और प्लास्टिक बैग के महत्व को दर्शाते हुए अनुभव सिंह तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी वर्ग में आर्यन कुमार ने भगवान श्रीराम का रूप धारण कर प्रथम स्थान हासिल किया. प्रियांशी कुमारी ने रानी लक्ष्मीबाई बनकर द्वितीय तथा अक्षिता सिंह ने भारत माता बनकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एल.के.जी. में अन्वी रंजन ने जल संरक्षण पर मनमोहक प्रस्तुति देकर प्रथम, अमायरा कुमारी ने ट्रैफिक सिग्नल का महत्व समझाकर द्वितीय और प्रिंसी कुमारी ने भारत माता बनकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के क्रियाविधि प्रभारी श्री उत्पल कुमार एवं श्री रवि चेतन त्रिपाठी ने किया और नौनिहालों को आशीर्वचन दिया. कार्यक्रम में विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेंद्र कुमार एवं उप-प्राचार्य श्री सुरेश कुमार पांडेय ने पुरस्कृत किया। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नन्हे प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए।
