बिहार

पुल निर्माण कंपनी की मनमानी अप्रोच पथ निर्माण कार्य में लापरवाही आवागमन में हो रही है परेशानी

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज मुख्य बाजार से फुलकाहा बाजार जाने वाली सड़क में मधुरा के समीप करोड़ों की लागत से महीनों पूर्व पुल का निर्माण किया गया है। जिसमें दोनों तरफ अप्रोच पथ का निर्माण किया जाना है। संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से पुल का निर्माण किया गया। यहां तक की आवागमन सुचारू रूप से रहे इसके लिए डायवर्सन का भी निर्माण नहीं किया गया। जिससे लोगों को अपने वाहनों को लेकर जाने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।

हल्की बारिश में ही पुल के दोनों तरफ कीचड़ ही कीचड़ देखने के लिए मिल रहा है।जिससे आज शनिवार को कई छोटे वाहन पलटने से बच गया। इस बाबत कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग फारबिसगंज ने बताया कि आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है। संबंधित संवेदक के ऊपर जांच कर कार्रवाई की जाएगी तथा आवागमन को सुचारू किया जाएगा। वहीं मौके पर उपस्थित श्याम यादव ने कहा पुल निर्माण विभाग के मनमानी के चलते लोग यहाँ पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं जिसको देखने वाला कोई नहीं है। बड़ी हैरानी की यह बात है कि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तारीख तय है 11 नवंबर को मतदान होना है निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए यातायात की व्यवस्था की गई है लेकिन दूसरे तरफ इस तरह की सड़क होने से चुनाव व्यवस्था पर प्रभाव भी पड़ सकता है। आखिर इसके लिए दोषी कौन संवेदक या पदाधिकारी?

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में संस्थापक दिवस 2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

error: