बिहार

एसएसबी ने सीमावर्ती गांव में पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज सीमावर्ती गांव में शनिवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.)के दिशा निर्देशन पर जीवंत गांव बेला,डुमरबना एवं घुरना में निःशुल्क पशु एवं मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।

मानव चिकित्सा शिविर डॉ. विक्रम आदित्य चकमा, द्वितीय-कमान-अधिकारी (चिकित्सा)संयुक्त अस्पताल स.सी.बल, बथनाहा द्वारा निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय नागरिकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मानव चिकित्सा शिविर में कुल 298 स्थानीय सीमावर्ती नागरिक लाभान्वित हुए। पशु चिकित्सा शिविर डॉ. घनश्याम पटेल , उप -कमांडेट, SHQ पुर्णिया , के द्वारा पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में सीमावर्ती 84 पशुपालकों के 504 पशु लाभान्वित हुए।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। उक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित अधिकारीगण उपस्थित रहे डां विक्रम आदित्य चकमा, द्वितीय कमान अधिकारी ( चिकित्सा )संयुक्त अस्पताल बथनाहा , घनश्याम पटेल , उप-कमांडेट (चिकित्सा , पशु ) , SHQ पुर्णिया, राणा कुमार सहायक कमांडेंट ‘ई’ समवाय प्रभारी घुरना , निरीक्षक/सा. सुशील कुमार उपाध्याय, समवाय प्रभारी , जी – समवाय , बेला,तथा अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्व वसूली में शेखपुरा बिहार में दूसरा, DTO बेबी कुमारी और ESI काजल कुमारी सम्मानित

भूमि विवाद और बड़े बकायेदारों पर अपर समाहर्ता शेखपुरा सख्त, बॉडी वारंट निष्पादन के दिए निर्देश

शेखपुरा डीएम के आदेश पर जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांची गई

error: