बिहार

सशस्त्र सीमा बल ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया

अररिया, रंजीत ठाकुर। शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर 56 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा द्वारा “राष्ट्रीय एकता दिवस” बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया। यह कार्यक्रम शाश्वत कुमार भा.पु.से. कमांडेंट, 56 वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय के साथ-साथ सभी सीमा चौकियों पर तैनात बलकर्मियों ने देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की गईं: —

Advertisements
Ad 1
  1. एकता के लिए शपथ ग्रहण समारोह,
  2. “एकता की दौड़” (Run for Unity),
  3. वॉकाथॉन (Walkathon),
  4. साइक्लोथॉन (Cyclethon),
    इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना तथा नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं एकजुटता की भावना का संचार करना।

इस अवसर पर शाश्वत कुमार (भा.पु.से.), कमांडेंट, 56 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए बलकर्मियों से राष्ट्र निर्माण में सदैव सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: