बिहार

फारबिसगंज अंचल से रिश्वत लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर हुआ गिरफ्तार, सीओ फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय फारबिसगंज में छापेमारी कर रिश्वत के 10 हजार रुपये के साथ डाटा इंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया। वहीं छापेमारी का भनक लगते ही कार्यालय से सीओ पंकज कुमार फरार हो गये। गिरफ्तार डाटा इंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी पिता अमरनाथ चौधरी, रामपुर उत्तर वार्ड संख्या- 03 फारबिसगंज का रहने वाला बताया जाता है। निगरानी टीम में शामिल पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार डाटा इंट्री ऑपरेटर की तबीयत बिगड़ने पर उसे अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि निगरानी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि म्यूटेशन के नाम पर स्थानीय अंचल कार्यालय के सीओ रिश्वत मांग रहे हैं।

टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद शुक्रवार को निगरानी विभाग के डीएसपी बिंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विभाग के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, अजय कुमार सिंह, सोनू कुमार समेत अन्य ने अंचल कार्यालय में छापेमारी की। बताया जाता है कि टीम के निर्देश पर शिकायत कर्ता ने डाटा अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी को 10 हजार रुपये रिश्वत दिया, जिसे सीओ को दिया जाना था। इसी क्रम में निगरानी विभाग की टीम पहुंची व डाटा इंट्री ऑपरेटर को 10 हजार रुपये के साथ पकड़ लिया। इधर, निगरानी विभाग के टीम के अंचल कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार अंचल कार्यालय से फरार हो गये।

Advertisements
Ad 1

बताया कि अंचल कार्यालय के सीओ द्वारा म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत की मांग की गयी थी। जिसके सत्यापन के बाद पहुंची टीम ने 10 हजार के रिश्वत के साथ डाटा इंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। डाटा इंट्री ऑपरेटर की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। इलाज के लिए उसे पूर्णिया ले जाया जा रहा है। बिंदेश्वर प्रसाद, डीएसपी, निगरानी विभाग ने बताया गया है कि निगरानी टीम की ओर से सीओ से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन वे नही मिले। निगरानी विभाग के टीम की ओर से अंचल कार्यालय में छापेमारी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली।

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: