बिहार

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम और एसपी ने फारबिसगंज हवा फील्ड का किया निरीक्षण

अररिया, रंजीत ठाकुर। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से संभावित कार्यक्रम स्थल फारबिसगंज हवाईफील्ड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, हेलीपैड, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण सहित आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं अपनी निगरानी में सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।

जिला पदाधिकारी द्वारा इसके अलावा चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की भी लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज, संबंधित कार्यपालक अभियंता सहित कई वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: