बिहार

यातायात उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 69 वाहन चालकों पर गिरी गाज

20251031 145004

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 69 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नियम तोड़ने वालों से ₹2,54,600 (दो लाख चौवन हजार छह सौ रुपये) का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और कागजातों की जांच में लापरवाही जैसे मामलों में चालान काटे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा को प्राथमिकता दें और दुर्घटनाओं से बचें।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!