बिहार

चलती बाइक में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

अररिया, रंजीत ठाकुर। सुकेला-सैफगंज मुख्य मार्ग पर भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड-5 (ब्राह्मण टोला) के समीप गुरुवार की देर संध्या को ग्लैमर बाइक संख्या बीआर 38 क्यू 0492 में अचानक आग लग गई। उस पर सवार चालक अपनी सूझबूझ से बाल-बाल बच गए। पीड़ित बाइक चालक नरपतगंज थाना क्षेत्र के मिरदौल गांव निवासी धनंजय कुमार मंडल ने बताया कि गुरुवार की संध्या करीब 6 बजे अपने घर (मिरदौल) से अपनी बहन के घर मौझा जा रहा था उसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गया। पीड़ित धनंजय मंडल के अनुसार बाइक में अचानक आग लगने के बाद वे चलते बाइक से हीं छलांग लगा दिए। अपनी जान बचाने के लिए बाइक से तड़पने के दौरान धनंजय के शरीर में कई जगह गंभीर चोट भी आयी है,लेकिन फिर भी बाइक को नहीं बचा पाया।

प्रत्यक्षदर्शी लोग दूर खड़े रहकर गाड़ी को जलते हुए देखते रह गए और बाइक धू-धूकर जलकर राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था। स्थानीय लोगों ने अनुमान जताया है कि बाइक में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने फौरन अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाना शुरू कर दिया,जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। चलती बाइक में आग लगने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे बाइक की तकनीकी खराबी या वायरिंग फॉल्ट का नतीजा मान रहे हैं। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक ने उतरकर अपनी जान बचाई।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: