बिहार

इमारत-ए-शरिया व मिल्ली संस्थाओं की अपील, बिहार विधानसभा चुनाव में सेक्युलर उम्मीदवारों को करें वोट

20251029 190013

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान तिथि की घोषणा के बाद इमारत-ए-शरिया और राज्य की प्रमुख मिल्ली संस्थाओं ने संयुक्त रूप से मतदाताओं से अपील जारी की है कि सभी नागरिक विशेषकर अल्पसंख्यक वर्ग और कमजोर तबके के लोग सेक्युलर विचारधारा वाले उम्मीदवारों को वोट दें।

अपील में कहा गया है कि वोट एक जिम्मेदारी और संवैधानिक अधिकार है. हर नागरिक, विशेषकर महिलाएं, मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. यह भी कहा गया कि मतदाता पहले से अपने नाम की जांच कर लें और मतदान के दिन पहचान पत्र साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंचें।संस्थाओं ने कहा कि वोट किसी लालच, रिश्तेदारी या भावनात्मक अपील में आकर न दें, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और समान अधिकारों में विश्वास रखने वाले उम्मीदवारों को ही विजयी बनाएं.

इस अपील पर अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी, मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही, मौलाना खुरशीद अहमद मदनी, मौलाना सैयद अमानत हुसैन, डॉ. फैज़ अहमद क़ादरी और डॉ. अबुल कलाम क़ासमी शम्सी के हस्ताक्षर हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!