पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रत्नेश कुशवाहा ने आज यहां कहा कि गंगा नदी के किनारे किनारे दीदारगंज तक 161 करोड़ रुपए की लागत से बन रही 4 लेन सड़क के निर्माण कार्य को तेज कर निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जायेगा।
श्री कुशवाहा जो पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं ने आज वार्ड संख्या 54, 57, 60,62, 67, 70,71,72, के दीदारगंज, मारूफगंज,, हाजीगंज,, बाल्टी फैक्ट्री, बजरंगपुरा, नवाब बहादुर रोड, पक्की गौरैया, मंशाराम का अखाड़ा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों से बातचीत की। मारूफगंज में लोगों ने पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बीच56 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क के लिए बिहार विधान सभा के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री कुशवाहा ने कहा कि कंगन घाट से दीदारगंज तक नए 4 लेन के निर्माण पर 161 करोड़ खर्च होगा। इस पथ का विस्तार पूरब में दीदारगंज तक कर दिया गया है । पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बीच 56 करोड़ की लागत से 4 लेन के निर्माण का काम जारी है । इसे एनएच 30 से जोड़ा जाएगा। इससे देश की प्रमुख किराना मंडी मारूफ गंज और गल्ला मंडी मंसूरगंज में सामानों के भेज भिजवा में व्यापारियों को सहूलियत होगी।अशोक राज पथ पर ट्रैफिक का लोड भी कम होगा। जन संपर्क में श्री कुशवाहा के साथ अजय पंडित, लड्डू चंद्रवंशी, अशोक भारती, मनोज साह, राजू गुप्ता, सत्यदेव पप्पू, मोहन निषाद शामिल थे।
