फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी प्रखंड के सकरैचा पंचायत अंतर्गत गन्नीपुर-बांग्ला पर स्थित पुनपुन नदी तट पर श्री श्री छठ पूजा समिति नवयुवक द्वारा छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य सौजन्य संतोष मुखिया ने किया, जिनके सहयोग से पूरे ग्रामवासी एकजुट होकर पर्व को सफल बनाने में लगे रहे।
आयोजन में सुजीत पासवान, मनोज पासवान, राजू मांझी, जालंधर मांझी, बलम पासवान, दीपू सिंह, अशोक रजक, दीनानाथ पासवान सहित सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. छठ पूजा की मूर्ति स्थापना आज ही की गई, जिसमें सूर्य भगवान की भव्य प्रतिमा प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही।
पूरे आयोजन स्थल पर मेले जैसा माहौल रहा. सकरैचा पंचायत के डरदोनों गांवों से हजारों श्रद्धालु दर्शन और अर्घ्य देने पहुंचे. समिति के सदस्यों ने व्रतियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे नदी घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाद स्थल आदि की बेहतरीन व्यवस्था की। सूर्य भगवान की प्रतिमा को देखने और छठ महिमा का दर्शन करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु जुटे रहे. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आयोजन से गांव में सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द की मिसाल कायम होती है।
