बिहार

खरना पूजा के साथ आरंभ हुआ निर्जला व्रत

फुलवारीशरीफ, अजित। आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है. कार्तिक शुक्ल पंचमी पर आज व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को खरना पूजा करेंगी. ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र के संयोग के साथ रवियोग और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो इस पर्व को और पवित्र बना रहा है.

खरना में व्रती दिनभर उपवास के बाद शाम 05:35 बजे से 08:22 बजे तक भगवान भास्कर की आराधना करेंगी. इसके बाद गुड़-चावल की खीर, रोटी और केले का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला अनुष्ठान का संकल्प लेंगी. सोमवार को पर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

पटना समेत पूरे बिहार में छठ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक है. सूप, दौरा, फल और प्रसाद सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। फुलवारी शरीफ थाना गोलंबर पर चुनौती कुआँ से लेकर नया टोला रोड तक सभी किस्म के फलों का बड़ा बाजार सजा है वहीं पेटीएम बाजार में भी बड़ा फल की मंडी लगी हुई है. बेवर मोर से लेकर बेवर जेल तक भी छत पर में उपयोग मिलने वाले सभी तरह के फलों की मंडी सजाई गई है संपतचक बाजार जयपुर बाजार में भी लोग पर्व को लेकर फलों की खरीदारी करते रहे।

अधिकांश फल दुकानदार मुस्लिम समुदाय से ही आते हैं उनका कहना है कि“कभी किसी ने जाति या धर्म को लेकर भेदभाव नहीं किया. हम सब इस पर्व में मिल-जुलकर भाग लेते हैं. जहां फल रखते हैं, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं ताकि श्रद्धालुओं की भावना आहत न हो। छठ पर्व की यह अनोखी झलक बिहार की गंगा-जमनी तहज़ीब की मिसाल पेश करती है, जहां आस्था और आपसी भाईचारा दोनों समान रूप से दिखाई देते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: