बिहार

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी द्वारा “छठ पूजा सामग्री वितरण” का आयोजन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की ओर से आज बल्लभ कॉम्प्लेक्स, पटना सिटी में “छठ पूजा सामग्री वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छठ पर्व के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि वे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ इस पावन पर्व को मना सकें।

कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन राजेश बल्लभ (उर्फ मुन्ना यादव) ने बताया कि यह पुनीत कार्य पिछले 35 वर्षों से लगातार छठव्रतियों के आशीर्वाद से किया जा रहा है। आगे भी इसी प्रकार हर वर्ष पूजन सामग्री वितरण जारी रहेगा।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अध्यक्ष रो डॉ. ब्रिज मोहन प्रसाद, सचिव रो विष्णु झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष रो रव्यांशु प्रीत, पूर्व अध्यक्ष रो रवि शंकर प्रीत, रो बिजय कुमार यादव, रो अनंत अरोड़ा, रो पंकज गुप्ता, रो अरविंद मेहता, रो बिमल प्रकाश, रो संजीव कुमार सिंहा, रो आनंद मोहन झा, रो आशीष कसेरा सहित क्लब के सभी सम्मानित सदस्य और समाजसेवी सूर्यकांत गुप्ता, संजय अलबेला, मनोज गुप्ता, विशाल गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में भाग लेकर सेवा भावना को और मजबूत करें।

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: